- सेपक टकरा में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, ताइक्वांडो और वुशु में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। शारदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित मून ओलंपिक्स 2026 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। सेपक टकरा में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहला और मेजबान शारदा वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो और वुशु में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सेपक टकरा में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम का नेतृत्व बालक वर्ग में कप्तान आदर्श मौर्य और बालिका वर्ग में कप्तान आस्था कुमारी ने किया। वहीं दूसरे स्थान पर रही शारदा वर्ल्ड स्कूल टीम के बालक वर्ग के कप्तान अनिरुद्ध सिंह और बालिका वर्ग की कप्तान अनुष्का रहीं।
ताइक्वांडो में विद्यालयों का प्रदर्शन
जूनियर बालिका वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 24 किलोग्राम में गायत्री पब्लिक स्कूल-2 प्रथम और गायत्री पब्लिक स्कूल-21 द्वितीय रहा। 26 किलोग्राम में गायत्री पब्लिक स्कूल-2 ने पहला और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 29 किलोग्राम में स्वामी बाग प्रथम और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल द्वितीय रहा। 32 किलोग्राम में क्वीन विक्टोरिया स्कूल पहले और शिवालिक पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 35 किलोग्राम भार वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल-2 प्रथम और द इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहा। 38 किलोग्राम में सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर ने पहला तथा गायत्री पब्लिक स्कूल-21 ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वुशु में सेंट एंड्रूज स्कूल अव्वल
बालिका वर्ग की अंडर-19 वुशु प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर ने प्रथम रहा। क्वीन विक्टोरिया स्कूल दूसरे, सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल तीसरे और बीडी कॉन्वेंट स्कूल, दयालबाग चौथे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अभिषेक दीक्षित, शालिनी दीक्षित, प्रधानाचार्य सत्याकि बेनर्जी और उपप्रधानाचार्य नीता रानी, मून ओलंपिक्स के संयोजक यतेंद्र शर्मा, ललित कुमार, कृष्णकांत सिंह, अजय कुमार, विवेक यादव, मुकेश कुमार रॉय मौजूद रहे।