फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 65 की उम्र में आगरा के शिव दयाल शर्मा ने देश के लिए लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चेन्नई में आयोजित 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस बार आगरा के शिव दयाल शर्मा ने देश की ओर से दौड़ लगाकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एशिया के करीब 2600 महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें से भारत के करीब 1600 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिव दयाल शर्मा ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। रिटायर्ड मुख्य अग्निशामक अधिकारी (सीएफओ) शिव दयाल शर्मा ने खेलों को अपने जीवन का मंत्र बना लिया है। शिव दयाल शर्मा का कहना है कि जीवन में उम्र कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। वेटरन एथलीट मलकीत सिंह ने बताया कि शिव दयाल शर्मा का देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें