फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात में फिर किसानों की उम्मीदों पर गिरा पानी

Sun, 13 Apr 2025 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शनिवार की रात को फिर से बारिश हुई। इससे किसान चिंतित हैं। फसलों की बर्बादी से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 15 प्रतिशत से अधिक फसल के प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की रात को आंधी बारिश के बाद शनिवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शनिवार को रात में फिर से मौसम गड़बड़ा गया। इसके बाद रात में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया। बारिश के बाद से सबसे अधिक असर गेहूं, चकोरी, तंबाकू की फसल पर है। किसान फसल की बर्बादी से परेशान है। हालांकि रविवार को दिन में मौसम साफ हो जाने के बाद किसान ने कुछ राहत ली। किसान अपनी खेती किसानी के काम में जुट गए। खेतों में पड़े भूसे को सुरक्षित करना शुरू कर दिया। इसी के साथ ही गेहूं की बारिश से भीगी फसल को सुखाने के लिए भी किसान जुट गए। फसल को बांधकर अपने घरों पर ले गए। ताकि घर पर इनको फैला कर सुखाया जा सके।

पटियाली में शनिवार को रात बारिश के दौरान मैन चौराहे पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से किसी को नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। व्यापारी गौरव गुप्ता ने बताया कि बिजली गिरने से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश, आंधी का अलर्ट दिया था, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान सही नहीं निकला। सुबह से ही धूप निकल आई। इससे अधिकतम पारा एक डिग्री चढ़कर 35 डिग्री पर आ गया। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। धूप से बचने के लिए लोग अपने चेहरे को ढककर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें