फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ज्योतिषार्चाय अनिता पाराशर ने बताया कैसा होगा नया साल

विज्ञापन
अनिता पाराशर
विज्ञापन
आगरा। नववर्ष 2026 केवल कैलेंडर बदलने का संकेत नहीं बल्कि यह समय लोगों के जीवन में ठहराव, आत्ममंथन और सही दिशा चुनने का अवसर लेकर आएगा। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर के अनुसार यह साल उन फैसलों का परिणाम सामने लाएगा जो बीते वर्षों में लिए गए थे। अब टालने का नहीं बल्कि जिम्मेदारी निभाने का समय रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह वर्ष सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की असली तस्वीर सामने लाएगा। मजबूत भरोसे वाले संबंध और गहरे होंगे जबकि औपचारिक या स्वार्थ आधारित रिश्ते कमजोर पड़ सकते हैं। यह साल लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। पूजा-पाठ, ध्यान, सेवा कार्य और दान में रुचि बढ़ेगी। इससे मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। लोगों को ध्यान रखना होगा कि आवेश में लिए गए फैसले समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। क्रोध, अहंकार से बचना ही सफलता की कुंजी है इसलिए इससे बचना अच्छा विकल्प है।


संघर्ष के बीच छिपे रहेंगे अवसर
कुल मिलाकर यह एक ऐसा वर्ष साबित होगा जो लोगों को सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करेगा। जीवन में समस्याएं जन्म तो लेंगी लेकिन अनुशासन, ईमानदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने वालों के लिए यह साल स्थिरता और प्रगति का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें