फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर गुरु के प्रसाद के रूप में बांटी अस्थमा की दवा, कई राज्यों से आए लोग

Mon, 14 Oct 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को दवा देते संत बाबा प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शरद पूर्णिमा पर गुरुद्वारा गुरु के ताल पर प्रसाद के रूप में अस्थमा की दवा वितरण की गई। यहां कई राज्यों से करीब पांच हजार लोग दवा लेने आए। गुरु का प्रसाद समझकर दवा लेकर घर गए।
विज्ञापन


गुरुद्वारा में जड़ीबूटी से निर्मित दवा को गाय की बनी खीर में मिलाकर दिया गया। इसे रात भर चांद की रोशनी में रखकर अगले दिन सूर्योदय से पहले खाने को कहा गया। उनको परहेज के बारे में भी जानकारी दी गई है। 

दवा लेने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र्र, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से लोग आए। संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सभी को दवा दी गई। मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि 1971 से संत बाबा साधु सिंह मोनी के समय से दवा का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर दरबार हॉल में हजूरी रागी जगतार सिंह और हरजीत सिंह कोमल ने गुरवाणी का गायन किया। ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु के इतिहास का वर्णन किया। आयोजन में समन्यवक बंटी ग्रोवर, इंदरजीत सिंह, ग्रंथी टीटू सिंह रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें