फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा से पीड़ित मरीज ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा से पीड़ित एक और मरीज ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 13 और मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से तीन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित 37 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। 13 मरीजों को भर्ती किया गया। तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी 55 वर्षीय रामआसरे को पांच दिन पूर्व अस्थमा की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह रामआसरे की मौत हो गई।
निमोनिया से पीड़ित 45 बच्चों का किया प्राथमिक उपचार
अस्थमा के साथ ही जिले में निमोनिया के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित 45 बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। पांच बच्चों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें