फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में बुधवार को विद्याराम कठेरिया का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार दिया। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग पर अड़ गए। एसडीएम ने सवा आठ लाख रुपये और कांशीराम आवास देने की घोषण के बाद अंतिम संस्कार किया।
मोहल्ला काजी टोला में पड़ोसी समुदाय विशेष के युवकों द्वारा विद्याराम कठेरिया की मंगलवार शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।