फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितर
- फोटो : संवाद
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आगरा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 36 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर और पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे। विभाग की ओर से 15 बैटरी चालित साइकिल, 10 ट्राई साइकिल, पांच एमआर किट, पांच व्हीलचेयर और एक स्मार्ट छड़ी का वितरण किया गया। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आगरा ज्ञान देवी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल, सचिव राहुल परिहार ,सोनू शर्मा, नितिन गुप्ता पंछी, बीपी प्रधान, आदिराम प्रधान, योगेश चौहान मौजूद रहे।