फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्तीः काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी, सामाजिक दूरी के नियम टूटे

Wed, 14 Oct 2020 03:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

काउंसलिंग के दौरान शारीरिक दूरी और कोरोना वायरस के प्रति सुरक्षा के नियम मानने के निर्देश दिए थे, लेकिन काउंसलिंग में पहुंचे
अधिकांश अभ्यर्थी बिना मास्क के पहुंचे। वहीं जल्दी नंबर आने के चक्कर में सामाजिक दूरी के नियम तार-तार होते देखे गए।
 
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को पहले दिन काउंसलिंग के लिए 3,1277 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थी पहुंचे। हालांकि यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा जनपद में 674 पद रिक्त पद हैं। पहले दिन 97.25 से 69.38 तक की कटऑफ वाले 401 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जबकि दूसरे दिन 69.35 से 57.25 कटऑफ वाले 273 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा के निर्देशन में संपन्न हो रही है। काउंसिलिंग स्थल पर सिर्फ अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर  को सौंपे जाएंगे।

काउंसलिंग के दौरान शारीरिक दूरी और कोरोना वायरस के प्रति सुरक्षा के नियम मानने के निर्देश दिए थे, लेकिन काउंसलिंग में पहुंचे अधिकांश अभ्यर्थी बिना मास्क के पहुंचे। वहीं जल्दी नंबर आने के चक्कर में सामाजिक दूरी के नियम तार-तार होते देखे गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें