फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पिता-पुत्र के बाद सहायक व लैब टेक्नीशियन भी हुए संक्रमित

विज्ञापन
दोनों पॉजिटिव लोगों को नामनेर अस्पताल से एसएन में भर्ती किया गया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन परेशान है। 24 घण्टे में पांच नए मामले सामने आए हैं। नामनेर स्थित अस्पताल के चिकित्सक पिता व पुत्र कोरोना संक्रमित होने पर मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में भर्ती थे। इनके संपर्क में आये नामनेर स्थित अस्पताल में कार्यरत 45 वर्षीय चिकित्सक पिता के सहायक और 40 वर्षीय लैब टेक्नीशियन में सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने संक्रमण की पुष्टि की। डीएम ने बताया अस्पताल के 137 लोगों की सेंपलिंग की गई थी। इनमें दो पॉजिटिव केस मिले हैं। एक सैम्पल जांच के लिए दुबारा भेजा गया है। आगरा में 50 केस हैं। इनमें मेदांता में भर्ती चिकित्सक पिता-पुत्र शामिल नहीं। अस्पताल के स्टाफ में संक्रमण की पुष्टि के बाद सोमवार सुबह उन दोनों मरीजों को नामनेर से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 24 घण्टे में पांच संक्रमण के मामले आगरा में पिछले 24 घण्टे में कोरोनावायरस संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं। दुबई से लौटे जीवनी मंडी निवासी 35 वर्षीय संक्रमित युवक की मां व भाई में रविवार को वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा जगदीशपुरा में 45 वर्षीय टीबी रोगी में कोरोना संक्रमण मिला है। आगरा में कुल 52 पॉजिटिव केस हैं। इनमें 42 एक्टिव केस एसएन व अन्य जगह भर्ती हैं। इनमें आठ को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि दो लोगों को इलाज मेदांता, गुरूग्राम में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें