फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 में से 56 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जनपद में अभी तक 85 लोगों का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है, जिनमें से 56 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है यानी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है। 28 जमाती सहित कुल 29 लोगों की रिपोर्ट आज आने की उम्मीद है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, औद्योगिक नगरी एवं काफी संख्या में लोगों के विदेश में रहने के कारण अलीगढ़ जनपद कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से हाईरिस्क पर है। पड़ोसी जनपद हाथरस, आगरा, बुलंदशहर, नोएडा आदि में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के निकलने के कारण खतरा और बढ़ गया है। 150 से अधिक लोग पिछले कुछ महीनों में विदेश से आए हैं। देश और प्रदेश के दूसरे शहरों से यहां आने वाले लोगों की संख्या हजारों में है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी बेहद सतर्क है। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना से लड़ाई में योद्धा की तरह मैदान में डटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि अभी तक 85 लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। 56 की रिपोर्ट निगेटिव है। 29 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें