बेवर। मोहल्ला कुचलिया निवासी एक फरार गैंगस्टर की करीब 2.30 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रशासन द्वारा रविवार को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
घनश्याम उर्फ अखिल दीक्षित आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। रविवार को भोगांव के क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार आनंद सिंह, नायब तहसीलदार सोनू बधेल, प्रभारी निरीक्षक बड़ी संख्या में पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मोहल्ला कुचलिया पहुंचे। वहां पर गैंगस्टर घनश्याम की 2.30 करोड़ रुपये कीमत की 11 संपत्ति एक मकान, तीन प्लाट, तीन आवासीय भूमि, चार कृषि भूमि सहित 11 संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पूर्ण की गई । प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि घनश्याम पर वर्ष 2005 से 2022 तक कुल 17 मुकदमे दर्ज हुए हैं।