उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। जहां, शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का गर्भवती भी शिकार हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसका गर्भपात हो गया है।
शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर गर्भवती महिला और उसके परिजनों से दबंगों ने मारपीट कर दी। इससे गंभीर हुई महिला का गर्भपात हो गया। इसकी रिपोर्ट महिला के पति ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इमरान पुत्र मंजूर अली अपनी पत्नी तबस्सुम, मां मेहराज एवं बहन शहनाज के साथ 27 जून को किदवई नगर शादी समारोह में गया था।