फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। क्षेत्र के गांव गणेशपुर के खेत में ताम्रनिधियां मिलने के बाद एएसआई जांच कर रही है। बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली की टीम ने गणेशपुर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय पुरातत्व विभाग दिल्ली के अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार यादव, रीजनल डायरेक्टर डॉ. अरविन मंजुल, संयुक्त महानिदेशक संजय मंजुल, अधीक्षण पुरातत्वविद आगरा डॉ. राजकुमार पटेल, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज वर्मा, सहायक पुरातत्वविद जितेंद्र सिंह, संरक्षण सहायक अंकित नामदेव, सचिन कुमार ने खेत का निरीक्षण किया। खेत से मिट्टी तथा मौके से मिले टूटे बर्तनों के टुकड़े एकत्रित किए। दूसरी ओर बुधवार को उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सोनकर के निर्देश पर ग्रामीणों द्वारा आठ ताम्रनिधियां पुलिस को सौंपे। इनको पुरातत्व विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें