फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इस समय ताजमहल में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध... पूर्वी गेट से मिलेगा प्रवेश, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 12 Mar 2024 12:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तरावीह के लिए ताजमहल में प्रवेश करने वाले रोजेदारों के मोबाइल फोन ले जाने पर एएसआई ने रोक लगाई है। पहले दिन इन्हें पूर्वी गेट से प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
ताज महल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रमजान के दिनों में ताजमहल को रात में 8.30 बजे से 11 बजे तक तरावीह के लिए खोला जाएगा। सोमवार से इसकी शुरूआत हो गई। रोजेदारों को ताजमहल की शाही मस्जिद में तरावीह के लिए पूर्वी गेट से प्रवेश दिया गया। पहले दिन 58 रोजेदारों ने तरावीह में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में तरावीह के लिए प्रवेश करने वाले रोजेदारों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई है। अधीक्षण पुरातत्वविद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ताजमहल इंतजामिया कमेटी के पांच सदस्यों के पास ही मोबाइल फोन रहेंगे। इसके अलावा किसी अन्य को मोबाइल अंदर ले जाने की छूट नहीं होगी।

रात्रि में देखने का सिलसिला रहेगा बंद

जो लोग पूर्वी गेट से तरावीह के लिए रात में प्रवेश करेंगे, वह गेट पर अपने आधार कार्ड, नाम, मोबाइल नंबर के साथ आने-जाने का समय भी अंकित करेंगे। रमजान के दौरान पूर्णिमा पर पांच दिन ताजमहल को रात्रि में देखने का सिलसिला भी बंद रहेगा। आम पर्यटक रात में ताज नहीं देख पाएंगे, केवल रोजेदारों को तरावीह के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें