फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अश्विका ने जीते दो स्वर्ण, राष्ट्रीय के लिए चयनित

Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अश्विका अग्रवाल
विज्ञापन
आगरा। निशानेबाज अश्विका अग्रवाल ने मध्य प्रदेश में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह बना ली है। जबलपुर में हुई प्रतियोगिता में अश्विका ने 10 मीटर हवाई राइफल स्पर्धा में 393 अंक हासिल किए। उन्होंने उप-कनिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नेहरू नगर, आगरा में रहने वाली अश्विका कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके पिता कर्नल अजीत अग्रवाल मध्य प्रदेश में सेवारत हैं। अश्विका के परिवार और प्रशिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें