फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आशाओं ने किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग

Mon, 26 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं ने किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आशाओं ने सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और मानेदय बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 12 बजे जिले भर के आशाएं सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां करीब एक घंटे तक आशाओं ने प्रदर्शन किया। आशा रीता देवी का कहना था कि आशाओं को काम के अनुसार मानेदय नहीं मिल रहा है। उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि काफी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार आशाओं को काम के अनुसार एक निश्चित वेतन की व्यवस्था करे। उनका कहना था कि आशाएं प्रसव के लिए प्रसूताओं को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचती हैं यहां उन्हें रात और दिन रुकना पड़ता है। उनके लिए कोई ठहरने की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक आशाओं के ठहरने की अलग से व्यवस्था की जाए। मांग की गई कि आशाओं को 18 हजार और संगिनी को 24 हजार रुपये वेतन की व्यवस्था हो। आशाओं की मौत पर उनके परिजन को अनुदान की व्यवस्था की जाए। आशाओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रीता देवी, मीरा देवी, सुमन, संतोषी देवी, प्रिया, विनीता, सरला देवी, प्रियंका आदि आशाएं मौजूद रहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें