फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं करेंगीं कैंसर और मधुमेह मरीजों का चिह्नांकन, मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Wed, 08 May 2019 04:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गर्भवती व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ आशा कर्मियों पर अब नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (गैर संचारी रोगों) पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी। एनपीसीडीसीएस के अंतर्गत आशा कर्मी कैंसर, मधुमेह, हृदयवाहिका रोग और लकवा आदि के मरीजों की लक्षणों व सामान्य जांच के आधार पर ऐसे मरीजों को चिह्नित करेंगी, इसके लिए उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन


चिह्नित मरीजों की सीएचसी-पीएचसी या एनसीडी क्लीनिक पर पुन: स्क्रीनिंग के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित का कहना है कि अभी कुछ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू हो गए हैं। धीरे-धीरे सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत हो जाएगी। गांव में भी स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा।

2015 में ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर एनसीडी क्लीनिक खोली गईं। अब स्क्रीनिंग पर जोर देते हुए आशाओं को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। गैर संचारी मरीजों की खोज सब-सेंटरों को परिवर्तित कर बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुडे़ गांवों में होगी। 30 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें