Submitted a memorandum to the Medical Superintendent seeking permission to participate in a pro
सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर कार्यरत 156 आशा बहुओं और संगिनियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। लखनऊ में आगामी 8 अक्तूबर को प्रस्तावित विशाल प्रदेशीय धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए सोमवार को उन्होंने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती को एक ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन में भाग लेने हेतु अनुमति मांगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनामिका शर्मा, कुसुम, त्रिवेणी, सुनीता, परवीन और सीमा मौजूद रहीं।