फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पिछले एक साल से बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजकमल को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जुलाई 2025 से जून 2026 तक का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन साैंपने वालों में सोनम, भारती, अनीता, मीनू शर्मा, उर्मिला, श्यामारानी और मुनेश आदि आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।