मानदेय न मिलने पर आशा-संगिनी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
पिनाहट। संविदा कर्मचारी, आशा और संगिनी कर्मियों ने तीन महीने से मानदेय न मिलने से नाराजगी जताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट के प्रभारी प्रमोद कुशवाह को ज्ञापन सौंपा। संगिनी स्वास्थ्य संघ की जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय जारी नहीं किया गया तो ब्लॉक पिनाहट के कर्मचारी 21 मई से कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान भारती शर्मा, रजनी शर्मा, सुमन संगिनी मौजूद रहीं। संवाद