फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर किया हमला, बाल बाल बचे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई मार्ग पर मंगलवार की देर रात्रि अपनी कार से मिरहची जा रहे युवकों के वाहन पर दूसरी गाड़ी में सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायर भी किए। इससे गाड़ी में सवार युवक बाल-बाल बच गए। हमले के मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हमले का शिकार हरदीप सिंह निवासी कस्बा मिरहची जनपद एटा मंगलवार की रात्रि को अपने फुफेरे भाई अंकित व दोस्त राजेश के साथ जरूरी सामान लेकर कासगंज से वापस मिरहची लौट रहे थे। तभी कालीनदी के पुल से पहले सड़क पर एक गाड़ी खड़ी हुई थी। इस गाड़ी में सवार आरोपी राहुल ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनकी गाड़ी पहुंचने पर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे में तोड़ दिए और फायर किए। एक फायर गाड़ी के टायर में आकर फंस गया। हरदीप ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल व दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें