फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है स्मार्ट मीटर: निगेटिव बैलेंस होते ही कट गई बिजली, फिर हुए धड़ाधड़ रिचार्ज; एक दिन में जमा हुई इतनी रकम

Tue, 17 Mar 2026 08:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने निगेटिव बैलेंस वाले करीब 7300 स्मार्ट मीटर कनेक्शन काट दिए। रीचार्ज कराने के बाद उपभोक्ताओं ने करीब 1.77 करोड़ रुपये जमा कराकर बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कराई।
 
विज्ञापन
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने सोमवार को जिले के करीब 7300 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। ये कनेक्शन स्मार्ट मीटर धारक उन उपभोक्ताओं के हैं जिन्होंने मीटर लगने के बाद से अबतक रीचार्ज ही नहीं किया। निगेटिव बैलेंस होने की वजह से उनकी बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद इन उपभोक्ताओं के कुल 3.16 करोड़ के बकाए की तुलना में करीब 1.776 करोड़ रुपये जमा कराकर कनेक्शन धारकों ने अपनी आपूर्ति शुरू करा ली। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि विभाग ने सुबह आठ बजे से ऐसे बकायेदारों का कनेक्शन काटना शुरू किया था। दोपहर दो बजे के बाद उपभोक्तओं ने रीचार्ज करा लिया। बताया कि आगे भी हर दिन इसी तरह रैंडम आधार पर निगेटिव बैलेंस वाले मीटरों के कनेक्शन को बंद किया जाएगा और रीचार्ज कराने पर बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

 

रीचार्ज न कराने वालों की होगी जांच
मुख्य अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने रीचार्ज नहीं कराया है, उनके कनेक्शन कटे ही रहेंगे। उनके रीचार्ज कराने से पहले ही कनेक्शन किसी अन्य माध्यम से तो नहीं जोड़ लिया, इसकी जांच के लिए टीमें भेजी जाएंगी। अगर किसी उपभोक्ता के घर पर कटने के बाद भी आपूर्ति मिली तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

अलीगढ़ में सबसे ज्यादा हुई रिकवरी
मुख्य अभियंता ने बताया कि सोमवार को पूरे डिस्कॉम के कुल 75021 कनेक्शन की आपूर्ति कट की गई। इनमें से 35241 उपभोक्ताओं ने रीचार्ज करा लिया, जिसके बाद उनकी आपूर्ति सुचारू हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 77 फीसदी रिकवरी हो गई। वहीं, सबसे खराब स्थिति मथुरा की रही जहां 4293 कनेक्शन धारकों ने रीचार्ज कराकर कनेक्शन शुरू कराया।

 
विज्ञापन

टेबल
जिला निगेटिव बैलेंस रीचार्ज

आगरा 31657845 17657230
अलीगढ़ 84526796 61983885
एटा 58449409 24796495
फिरोजाबाद 74750466 39918438
मथुरा 44950419 19442352
आंकड़े रुपये में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें