बाह। जैतपुर के बिट्ठौना गांव के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर खड़ी कैंटर में आग लग गई। चालक के उतरने के बाद हुए हादसे में कैंटर की केबिन का सारा सामान जल गया।
इटावा के पूठन सकरौली निवासी राकेश बाबू ने बताया कि उनकी कैंटर को चालक दिनेश पिनाहट के लिए लेकर निकला था। पिनाहट से आलू की खेप जयपुर ले जानी थी। मंगलवार की दोपहर प्यास लगने पर चालक दिनेश ने बिट्ठौना के पेट्रोल पंप के पास कैंटर को खड़ा किया था। जैसे ही वह उतरकर पानी लेने गया तभी कैंटर में आग लग गई। सूचना पर बाह से दमकलकर्मी पहुंचे और आग को बुझाया, लेकिन तब तक कैंटर की केबिन जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से करीब 2 घंटे तक अफरातफरी मची रही थी।