कासगंज में एआरटीओ राजेश राजपूत के द्वारा सीज किए गये ऑटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। एआरटीओ ने अमांपुर, सोरों एवं सहावर क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनधिकृत व बिना फिटनेस के चल रहे 17 वाहन सीज कर दिए गए, जबकि 98 वाहनों के चालान काटे गए, जिससे वाहन संचालकों में खलबली मच गई।
एआरटीओ राजेश राजपूत ने टीआई गणेश चौहान एवं संबंधित थाने की पुलिस को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से एवं बिना फिटनेस के संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें अमांपुर में 9, सहावर में 4 तथा सोरों में 4 वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालक ब्रीथ एनालाइजर से चैकिंग की ताकि इसके साथ ही एआरटीओ व एआरएम संजीव यादव ने रोडवेज परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। चालकों परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। वहीं लोगों को यातायत नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुकलेट का भी वितरण किया गया। एआरटीओ ने कहा जिल स्कूली वाहनों, बसों, एंबुलेंस, आटो, लोडर, ट्रक आदि की फिटनेस समाप्त हो चुकी है वे किसी कार्य दिवस पर अपनी फिटनेस करा लें। चैकिंग में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।