फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जालौन और हमीरपुर के कलाकार रामलीला में देंगे प्रस्तुति

Sun, 08 Oct 2023 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन और हमीरपुर के कलाकार रामलीला में देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

- 10 अक्तूबर से शुरू होगा शहर का रामलीला महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के रामलीला मैदान में 10 अक्तूबर से आयोजित होने जा रहे रामलीला महोत्सव को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेसवार्ता की। कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि रामलीला की प्रस्तुति के लिए जालौन, हमीरपुर, बांदा फतेहपुर और कानपुर के कलाकारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि 10 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को शाम 5:30 बजे गणेश पूजन और पृथ्वी पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सुरेश चंद्र बंसल ने बताया कि 12 अक्तूबर को भगवान भोलेनाथ की बरात निकलेगी। वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 17 अक्तूबर को शहर में भव्य राम बरात निकलेगी। 18 अक्तूबर को जनकपुरी विवाह महोत्सव, 20 अक्तूबर को शहर में राम वनगमन के साथ पद यात्रा निकाली जाएगी। 27 अक्तूबर को रामराज्याभिषेक और 28 अक्तूबर को राम यज्ञ के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा। वार्ता के दौरान अध्यक्ष रोहित गोयल, वीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राठौर, अशोक कुमार गुप्ता, केके गुप्ता, ओम चौहान, कुलदीप सिंह, नितिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें