फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम की मार, 'भगवान श्रीराम' को भी आ गया बुखार

Fri, 22 Sep 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
श्रीराम के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार वायरल की चपेट में आ गए। गुरुवार रात अचानक तेज बुखार चढ़ा। सुबह तक बुखार ठीक नहीं होने पर जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम जांच के लिए  लिए बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। 
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन हो रहा है। श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का पात्र निभा रहे कलाकार बड़े हनुमान मंदिर के अतिथि कक्ष में रहते है। गुरुवार की लीला का मंचन करने के बाद सभी पात्र बड़े हनुमान मंदिर पहुंच गए। राम का किरदार निभा रहे राजा पाठक शाम से ही बेचैन थे। 

रात साढ़े 11 बजे अचानक तेज बुखार चढ़ने लगा। बुखार चढ़ने पर अन्य सहपाठियों ने राजा पाठक के सिर पर रात भर पानी की पट्टियां रखीं, लेकिन बुखार नहीं उतरा। राजा पाठक को बुखार आने की सूचना व्यवस्थापक गिर्राज किशोर और सचिव आरपी सिंह को जानकारी दी। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल से चिकित्सकों की टीम शुक्रवार को सुबह बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। राजा का चेकअप कर वायरल का इलाज किया। फिजीशियन डा. मनोज कुमार ने बताया है कि श्रीराम का पात्र निभा रहे राजा पाठक को वायरल हो गया है, उनका परीक्षण कर दवा दी गई है। 
विज्ञापन

बंद कमरे में मच्छरों के प्रकोप से पात्र पीड़ित

बड़े हनुमान मंदिर के अतिथि कक्ष में जहां पात्र ठहरे हैं, वो कमरा दिन-रात बंद रहता है। कमरे में वर्षों पुराने बड़े बाक्स और कपड़े रखे हैं। कमरा बंद होने से वहां मच्छर हैं। जिनसे पात्र पीड़ित हैं। अतिथि कक्ष की व्यवस्था देखने वालों का कहना है कि नगर निगम ने फोगिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें