फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फर्जी निकली 33 किलो चांदी लूट की घटना, 15 लाख का कर्ज होने पर कारीगर ने बनाई थी कहानी, गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 33 किलो चांदी लूट की वारदात फर्जी निकली। पुलिस ने 24 घंटे में लूट की कहानी का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के पास चांदी लूट की घटना फर्जी निकली। चांदी कारीगर ने 15 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए लूट की कहानी बनाई थी। पुलिस की पूछताछ में उसने सारा सच उगल दिया। इस पर पुलिस ने उसी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सीता नगर निवासी रिंकू ने बुधवार शाम को पुलिस को सूचना दी थी कि थाना एत्माद्दौला के पास बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 33 किलो चांदी लूट ली है। वह चांदी नमक की मंडी लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया गया। रिंकू का मेडिकल भी कराया गया था। 

आंखों में मिर्च जाने की पुष्टि नहीं हुई 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल में रिंकू की आंखों में मिर्च नहीं जाने की पुष्टि हुई। इस पर लूट की घटना के मामले में शक होने पर कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इसमें रिंकू ने बताया कि उस पर 15 लाख का कर्ज हो गया है। वह इस कर्ज को चुकाना चाहता था। इसलिए अपने मालिक की चांदी लूट करने की फर्जी कहानी बनाई। 

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 32 किलो चांदी घर से बरामद कर ली। मुकदमे में लूट की धारा हटाकर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा की वृद्धि कर वादी के खिलाफ ही कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें