फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: 30 की उम्र में गठिया की दस्तक! जोड़ों पर लालिमा और मांसपेशियां हों सख्त, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Mon, 03 Aug 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मोटापा, खराब खानपान और धूप से दूरी के कारण 30-35 की उम्र में भी गठिया और हड्डियों की कमजोरी की समस्या बढ़ रही है। जोड़ों पर लालिमा, दर्द, सूजन और मांसपेशियों में कठोरता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक एसी में ज्यादा समय बिताने वालों में विटामिन-डी की कमी का खतरा बढ़ रहा है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए नियमित धूप, व्यायाम और कैल्शियम-विटामिन-डी युक्त पौष्टिक भोजन जरूरी है।
विज्ञापन
आर्थराइटिस, गठिया - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटापा, खराब खानपान और कैल्शियम-विटामिन-डी की कमी से 30-35 की उम्र में गठिया हो रहा है। जोड़ों पर लालिमा और मांसपेशियां कठोर हो रही हैं तो सतर्क हो जाइए, ये गठिया की दस्तक है। दर्द होने के साथ चलने-फिरने पर सूजन आ रही है। लंबे समय बाद दर्द असहनीय होने लगता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहना हड्डियों की कमजोरी का संकेत हैं।
विज्ञापन


 

इससे बार-बार फ्रैक्चर होना, हड्डियों-मांसपेशियों में दर्द, चाल में अंतर समेत कई दिक्कत बन रही हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञों के पास छोटी उम्र के मरीज भी पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति से बचने के लिए चिकित्सक वजन नियंत्रित करने और जोड़ों की व्यायाम करना शुरू कर दें। सुबह की आधा घंटे धूप जरूर लेने के साथ पौष्टिक भोजन की आदत डालने की सलाह दे रहे हैं।

 

एसी में रहने वालों की हड्डियां ज्यादा कमजोर
लोग धूप में कार्य करने से बचते हैं। बच्चों से लेकर युवाओं में यही सोच है। इससे विटामिन डी की कमी बढ़ रही है। खासतौर से ज्यादातर समय एसी में रहने वाले लोगों में ये परेशानी ज्यादा मिल रही है। ऐसे में वे छह महीने या साल भर में हड्डियों की जांच जरूर करवाएं। डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ अध्यक्ष, आगरा आर्थोपैडिक सोसाइटी

 
विज्ञापन

इन बातों का रखिए ध्यान:
दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, चना ज्यादा खाएं।
रोजाना सुबह आधा घंटे धूप लें, तेज गति से चलें, योग करें।

जोड़ों को मजबूत करने के लिए व्यायाम करें।
लोहे की कड़ाही में पकाया गया भोजन इस्तेमाल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें