फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विनाश की ओर ले जाता अहंकार

Sun, 02 Apr 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय प्रमुख महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि विनम्रता अहंकार से दूर रखती है। अहंकार ही विनाश का मूल कारण होता है। दुर्योधन का अंहकार ही था जिसकी वजह से कौरवों को नाश हुआ। इसलिए अहंकार से हमेशा दूर रहना चाहिए।
सपा सांसद रविवार को गांव किरथुआ स्थित सीआरएस पब्लिक स्कूल के पांचवें वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। इससे बड़ा धन कोई और नहीं है। इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व को विकास होता है। विद्या जहां विनय सिखाती है, वहीं विनय से पात्रता यानी योग्यता की प्राप्ति होती है। राष्ट्र कवि दिनकर ने भी लिखा जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे शिक्षा के स्तर में सुधार लाने में योगदान दें। बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जिससे वे सुसंस्कृत और विनम्र बनें। अहंकार से दूर रहें। ऐसे ही बच्चे आगे चलकर सफलता की सीढि़या चढ़ कर अपने परिवार, समाज, क्षेत्र, देश का भला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अध्यापक अगर पढ़ाई के लिए बच्चों को दंडित भी कर दें तो इसका उलाहना लेकर कभी भी उनके पास नहीं जाएं। अध्यापक के लिए उसका शिष्य बेटे जैसा ही होता है। वह उसकी भलाई या हित के लिए उसकी डांट डपट करता है। ऐसा न करने पर बच्चे पढ़ भी नहीं पाते हैं। बाद में वही मां बाप तक के काबू में नहीं रहते हैं। उन्होंने मेधावी बच्चों को साइकिलें वितरित कीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक डॉ. रवींद्र यादव, जितेंद्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, बरनाहल ब्लाक प्रमुख नीरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें