फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव नगला भूड़ में बुधवार की रात ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिरना कलां निवासी अजवीर सिंह बुधवार की रात शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर से जा रहा था। तभी गांव नगला भूड़ में मौजूद रविंद्र सिंह ने ट्रैक्टर की गति कम कर चलाने की बात कही थी। इसी बात से गुस्साए अजवीर ने तमंचा से गोली चला दी थी। गोली लगने से घायल रविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सैफई रेफर कर दिया था। उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें