फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील में लेखपाल को पीटने वाले गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में लेखपाल को पीटने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन


थाना किशनी पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

संवाद न्यूज एजेंसी



किशनी। तहसील स्थित आवास में घुसकर नामजद लोगों ने लेखपाल की पिटाई की थी। वहीं अभिलेख आदि फाड़ दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


भोगांव की गिहार कॉलोनी गांधी नगर निवासी लेखपाल अनुराग कुमार तहसील किशनी में तैनात हैं। 30 अगस्त वह परिसर स्थित आवास पर थे। तभी दीपक निवासी कुसमरा, डिंपल उर्फ करमवीर निवासी रहूपुरा बेवर ने पैमाइश की रिपोर्ट को लेकर उनकी पिटाई की थी। अभिलेख फाड़ने के साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उक्त घटना के बाद लेखपाल की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम एक सूचना पर विधूना चौराहा के पास लेखपाल पर हमला करने वाले दोनों आरोपी दीपक और डिंपल को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पकड़े गए दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें