फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक के खाते से निकाले 25 हजार रुपये

Fri, 01 Sep 2023 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
विज्ञापन



- परिचित पर जताया शक, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र स्थित एक एटीएम से इटावा निवासी एक युवक के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। आशंका जताई कि किसी परिचित ने ही उसके साथ घटना अंजाम दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगला किशोरी निवासी अंकित कुमार ने कुर्रा थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की शाम किसी ने थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर स्थित एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने के बाद उसे जानकारी हो सकी। बैंक जाकर पता किया तो खाते से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। उसने आशंका जताई की खाते से रुपये किसी परिचित ने ही निकाले हैं। उक्त व्यक्ति का उसके घर पर भी आना जाना रहा है। पुलिस से सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें