मैनपुरी। जेल चौराहा के पास सोमवार की शाम युवती कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी। वहां मौजूद स्वॉट टीम के सिपाहियों ने महिला पुलिस को सूचना दी। तलाशी में तमंचा बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
स्वॉट टीम के दो सिपाही सोमवार की शाम जेल चौराहा के पास मौजूद थे, तभी वहां जींस और कुर्ता पहने एक युवती पर उनकी नजर पड़ी। युवती की कमर पर तमंचा लगा हुआ था। यह देखकर सिपाहियों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ पहुंच गई। तलाशी ली गई तो युवती के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में युवती ने अपना नाम करिश्मा निवासी नई आबादी फुलबाड़ी, थाना दक्षिण टोला, फिरोजाबाद बताया। बताया कि वह वर्तमान में घिरोर के गांव ओय निवासी रिश्तेदार के साथ रह रही है। सोमवार को वह किसी काम से शहर आई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।