फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पूर्व चेयरमैन करहल सहित चार  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

Sat, 23 Jul 2022 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सात साल पहले नगर पंचायत के सभासद को गोली मारने के मामले में पूर्व चेयरमैन करहल सहित चार  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पूर्व चेयरमैन पर सभासद को गोली मारने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में नगर पंचायत करहल के पूर्व चेयरमैन और उनके भाई सहित चार लोगों के खिलाफ सीजेएम भूलेराम ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। गैर जमानती वारंट एसपी के पास तामील कराने के लिए भेजे गए हैं। इन पर सात साल पहले सभासद को गोली मारने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


करहल की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन के घर के पास 27 अक्तूबर 2015 की सुबह पांच बजे नगर पंचायत के सभासद आजम खान को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी थी। आजम ने पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के भाई टीटू यादव, टीटू के साले जॉनी यादव, करहल निवासी सुग्रीव के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व चेयरमैन संजीव यादव पर गोली मारने काषड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

पुलिस ने टीटू, जॉनी तथा सुग्रीव को गोली मारने और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव को षड्यंत्र रचने का दोषी पाया और चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। आरोपियों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीजेएम ने चारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। 

दोबारा हुई थी जांच

थाना करहल पुलिस ने मामले को झूठा बताकर फाइनल रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट में भेज दी। सीजेएम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फाइनल रिपोर्ट नामंजूर कर दोबारा जांच के आदेश दिए। दोबारा की गई जांच में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन संजीव यादव को षड्यंत्र रचने, सुग्रीव, टीटू तथा जॉनी को गोली मारने का दोषी पाया और चारों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। 

विज्ञापन

कभी दोस्त रहे अब दुश्मन 

पूर्व सभासद आजम खान तथा पूर्व चेयरमैन संजीव यादव दो दशक पहले तक दोस्त थे। सपा समर्थक रहे दोनों व्यापार मंडल में पदाधिकारी थे। दोनों ने चेयरमैन पद के लिए तैयारी शुरू की, जिसे लेकर उनके बीच अनबन शुरू हुई जो बाद में रंजिश में बदल गई। दोनों ने चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा। इसमें संजीव चेयरमैन चुने गए और आजम को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें