फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन मिले

सार

चार माह पूर्व मोहल्ला खेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरी हुए तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए।प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह एक सूचना पर सिरसागंज रोड के पास एक युवक को पकड़ा।पुलिस अब मुख्य आरोपी दिलशाद की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल(मैनपुरी)। चार माह पूर्व मोहल्ला खेड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरी हुए तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए। पकड़े गए चोर ने बताया कि उसके एक साथी ने उसे मोबाइल दिए हैं। पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी असलम के घर से करीब चार माह पूर्व करीब 2.42 लाख रुपये के नकदी-जेवर, तीन मोबाइल फोन आदि चोरी हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह एक सूचना पर सिरसागंज रोड के पास एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख निवासी स्टेशन रोड स्वरूपनगर थाना कोतवाली इटावा बताया। उसके कब्जा से असलम के घर से चोरी तीन मोबाइल मिले। बताया कि उसे यह मोबाइल बुआ के लड़के दिलशाद निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद ने दिए हैं। उसी ने घटना के दिन दरोगा की पिस्टल भी चोरी की थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी दिलशाद की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें