8एमएनपी-07-बिछवां में मुठभेड के दौरान पकड़े गए वाहन चोरों से जानकारी लेते पुलिस
- फोटो : MAINPURI
बिछवां। थाना पुलिस ने रविवार देररात वाहन चोरों की घेराबंदी की। इस पर आरोपियाें ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए।
सीओ अमर बहादुर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने सोमवार रात दलीपपुर कैलई मार्ग स्थित बंद भट्ठा के पास घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देखकर वाहन चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो वाहन चोरों गोपाल सिंह निवासी गांव कुंजलपुर और अरविंद कुमार निवासी गांव करनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने भट्ठे के पास बेचने के लिए रखीं गईं नौ चोरी की बाइकेें भी बरामद की। पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ जानलेवा हमला, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।