फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामरतन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
04एमएनपी-43-पुलिस की गिरफ्त में रामरतन हत्याकांड के आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया निवासी किसान रामरतन की हत्या घर पर किए गए अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी। 20 जून को रामरतन का शव खेत में मिला था। भाई की ओर से तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पलिया निवासी 56 वर्षीय रामरतन बाथम को 20 जून की शाम पप्पू यादव निवासी नगला दूंदे, रविंद्र निवासी नगला बरी अपने एक साथी रिंकू के साथ ट्रैक्टर पर बैठाकर ले गए थे। अगले दिन सुबह बोझी भट्ठा के पास रामरतन का शव खेत में पड़ा मिला था। रामरतन के भाई संजीव ने धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, रविंद्र और रिंकू के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने जांच के दौरान पाया कि धर्मेद्र उर्फ पप्पू और मृतक रामरतन साथ साथ शराब पीते थे। करीब डेढ़ माह पूर्व रामरतन की पुत्री ने जब शराब पीने पर एतराज जताया तो पप्पू ने उसे भला बुरा कर दिया था। बेटी का अपमान होता देख रामरतन ने पप्पू को घर से भगा दिया था। तभी से पप्पू बदला लेने की फिराक में था। 20 जून को पप्पू ने गांव के ओमवीर पुत्र ग्रीश चंद्र यादव को साथ लेकर बोझी भट्ठा पर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। रास्ते में रामरतन मिल गया। उसे भी ट्रैक्टर पर बैठाया और बोझी भट्ठा पर जाकर शराब पी थी। इसके बाद वापस लौटते समय ट्रैक्टर को पेड़ से टकरा दिया और रामरतन को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। ट्रैक्टर के पीछे लगी लोहे की पट्टी से रामरतन के सीने पर चोट मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव को खेत में डाल दिया था। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें