फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। समूह बनाकर महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सोमवीर को डौकी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप एवं लोन दिलाने की रसीदें बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (पूर्वी) के वेंकट अशोक ने बताया कि डौकी थाने में 8 जुलाई को निशा पत्नी नेकराम निवासी ग्राम बास महापथ ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया है कि सोमवीर निवासी डाबर थाना फतेहपुर सीकरी ने आकर बताया था कि समूह बनाकर महिलाओं के नाम पर 50- 50 हजार रुपये का वह लोन कराता है।
चार जुलाई को उसने फाइल बनाने के नाम पर 21674 रुपये खुशबू नाम की महिला के खाते में डलवाए। कियारा माइक्रो क्रेडिट कंपनी के नाम की रसीद दी। इसी तरह ग्राम कछपुरा में 23 महिलाओं का समूह बनवाकर लोन के नाम पर पेटीएम से रुपये जमा करा दिए। जानकारी करने पर इस नाम की किसी कंपनी के बार में कुछ पता नहीं चला। महिलाओं का लोन भी स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने निशा की तहरीर पर आरोपी सोमवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को डौकी पुलिस ने आरोपी को ग्राम बास महावत रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, लैपटॉप ,लोन संबंधी कागजात, लोन की रसीद, आधार कार्ड ,स्टांप, रबर की मोहर आदि मिलीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें