फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंतजाम नाकाफी, बसों के लिए दौड़ते रहे यात्री

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली पर रविवार को हर कोई घर पहुंचने की जल्दी में नजर आया। परिवहन निगम के इंतजाम के दावों के विपरीत यात्री बस स्टैंडों पर बसों का इंतजार करते नजर आए। खासतौर पर लोकल रूट की बसों के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। रामबाग, बिजलीघर, वाटरवर्क्स और सिकंदरा चौराहे पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दिल्ली, लखनऊ, ग्वालियर की तरफ से अधिकतर यात्री आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंड पर उतरे। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज आदि मार्गों के लिए बसों का इंतजार करते यात्री नजर आए। हालांकि इन मार्गों पर परिवहन निगम की तरफ से बसों की व्यवस्था करने का दावा किया गया। एकदम से भीड़ होने के कारण परेशानी खड़ी हो गई।
रामबाग चौराहे पर सबसे अधिक भीड़ नजर आई। यहां से टूंडला, फिरोजाबाद और हाथरस, अलीगढ़ के लिए बसें मिलती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली को लेकर 668 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया। अलीगढ़ और मैनपुरी मार्ग की तरफ सवारियां अधिक निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें