मैनपुरी। जिले के 50 केंद्रों पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। 3561 मरीजों का उपचार किया गया। जांच के साथ नि:शुल्क दवा भी बांटी गई।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर जिले में 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि आरोग्य मेलों में कुल 90 चिकित्सक, 356 पैरा मेडिकल स्टाफ ने योगदान दिया। इन मेलों में 3561 मरीजों को नि:शुल्क इलाज प्रदान किया गया। 151 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मेलों में 84 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
478 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अतिरिक्त बाल विकास एवं पुष्टाहार, आयुष एवं होम्योपैथी आदि विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हुए। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने सहादतपुर कुरावली , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदुपुरम का निरीक्षण किया।
एसीएमओ ब्योंती खुर्द में किया निरीक्षण
मैनपुरी। पीएचसी ब्योंती खुर्द पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का एसीएमओ डॉ. जीडी सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित रविवार को लगने वाले मेलों में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लें। यहां निरीक्षण के दौरान डॉ. नित्यानंद, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. उमाशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।