फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर सेना के ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो लोग हुए घायल; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 06 May 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में सेना के ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुबेरपुर हाईवे पर मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एत्मादपुर से आगरा की ओर जा रहे सेना के ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की जान चली गई। साथ ही स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को कुबेरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि मंगलवार को एत्मादपुर थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह (65) साइकिल से जा रहे थे। हाईवे से गुजर रहे सेना के ट्रक की चपेट में आने से वह गिरकर घायल हो गए। वहीं इसी ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटर सवार पाल सिंह (75) योगेश (26) निवासी न्यू सीता नगर पुराना टावर के पीछे भी घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को कुबेरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धर्मेंद्र सिंह की हालत नाजुक देख एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें