फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिकोहाबाद के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रक्षा यादव (31) का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र पुत्र नंदराम मैनपुरी के किशनी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी दो वर्ष पूर्व 19 जून 2020 में आगरा के घटिया क्षेत्र निवासी रक्षा यादव से हुई थी।
इसलिए बढ़ी दंपती के रिश्ते में खटास
शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन अच्छी तरह से चल रहा था। इस बीच रक्षा ने एक बेटी शायसा ( किट्टू) डेढ़ वर्ष को जन्म दिया। रक्षा आगरा के आर्मी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थी। प्रतिदिन शिकोहाबाद से आगरा आती-जाती थी। आरोप है कि रक्षा के आगरा से आने में देरी पर उनके बहनोई जो पास ही मोहल्ले में रहते हैं, छींटाकशी करते रहते हैं। इससे रक्षा और भूपेंद्र के बीच खटास बढ़ती गई।