02एमएनपी-49-मृतक सैनिक विनय कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। गांव नरैनीपुर में छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मृत्यु का कारण जानने के लिए पत्नी की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नरैनीपुर निवासी विनय कुमार सेना में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आए थे। 31 जनवरी को विनय घायल अवस्था में घर के आंगन में पड़े मिले थे। उन्हें उपचार के लिए आगरा नेशनल मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान सैनिक की मृत्यु हो गई। शव लेकर परिजन गांव आ गए। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक