फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जान जाने के डर से सैन्यकर्मी कोे मारा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सैन्यकर्मी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार की सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को के भाई विशाल उर्फ बॉबी व राजा की गिरफ्तारी हुई है। इनसे हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे व ईको कार बरामद की गई है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच फरवरी को आगरा में तैनात सैन्यकर्मी अखिलेश जानलेवा हमले के मामले में तारीख पर जिला न्यायालय परिसर आए थे। यहां से दोपहर दो बजे वे कार से आगरा के लिए निकले थे। रास्ते में सादाबाद से पहले बढ़ार चौराहा के निकट कोल्ड स्टोर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनको चार गोलियां लगीं थीं।
हमलावर आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मृतक की बहन डौली ने सादाबाद कोतवाली में 10 नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मुख्य आरोपी गांव के ही विक्रम उर्फ विक्को के अलावा उसके भाई विशाल उर्फ बॉबी, पिता रमेशचंद्र व अन्य थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं थीं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सादाबाद पुलिस ने कुरसंडा मोड़ के पास स्थित ढाबा से विशाल व राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के अनुसार पुलिस को पूछताछ में विशाल ने बताया कि अखिलेश उनकी फुफेरी बहन को ले गया था। समाज में किरकिरी होने के कारण अखिलेश से दुश्मनी हो गई थी। इस कारण आए-दिन झड़पें होती रहती थीं। विशाल ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी, इसलिए सभी ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।



गैर जमानती वारंट जारी

हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम व रमेश के अलावा जगवीर सिंह, अंकित, केके पंडित, भोला, हेमंत व गब्बर फरार हैं। ये सभी समदपुर के ही रहने वाले हैं। इनके खिलाफ शनिवार को न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। एसपी ने कहा कि पकड़े न जाने पर इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल टीम क्षेत्र में है। लगातार दबिश दी जा रही हैं। सर्विलांस व स्वाट टीम लगाई गईं हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 290 सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी थी और अब भी खंगाले जा रहे हैं।



मौके से फरार दो साथियों से पूछताछ

घटना के समय अखिलेश कार में अकेले नहीं थे, उनके दो साथी हिमांशु व सचिन निवासी समदपुर भी साथ थे, जो घटना स्थल से भाग गए थे। ये दोनों भी तारीख पर गए थे। पुलिस इन दोनों से भी पूछताछ में जुटी है। हमले के बाद से दोनों घबराए हुए हैं। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें