फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को ढेर करने वाले फिरोजाबाद के जांबाज विजय कुमार यादव को मिलेगा शौर्य चक्र

Wed, 13 Mar 2019 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नायब सूबेदार विजय कुमार यादव
विज्ञापन
फिरोजाबाद के एक लाल ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनाती के दौरान आतंकियों को मार गिराया था बल्कि भारी मात्रा में गोला बारूद पाक का झंडा बरामद किया था। उनकी इस जांबाजी के लिए 14 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नगला गुलाल निवासी विजय कुमार 26 अप्रैल 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। सेना की 15वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। फरवरी 2018 में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में थी।

18 फरवरी 2018 को आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकी की घेराबंदी करके फायरिंग शुरू की थी। पोस्ट संख्या 14 पर तैनाती के दौरान जब आतंकी के आने की भनक लगी तो क्यूआरटी टीम के साथ विजय कुमार ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान काफी देर तक मुठभेड़ चली। इसमें दो आतंकियों को मार गिराया। विजय कुमार व उनकी टीम ने भारी मात्रा में गोला, बारूद, राशन सामग्री के साथ पाकिस्तान का फ्लैग बरामद किया था। रक्षा सचिव ने विजय कुमार की वीरता पर उनको शौर्य चक्र प्रदान किए जाने की संस्तुति की थी।

यह शौर्य चक्र नायब सूबेदार विजय कुमार यादव को 14 मार्च को दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे। विजय कुमार पत्नी सुनीता यादव, बेटे धीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के साथ दिल्ली के अशोक हॉल में ठहरे हैं।

13 मार्च को रिहर्सल के साथ 14 मार्च को पुरस्कार दिया जाएगा। विजय कुमार ने बताया कि उनके एक भाई हैं, उनका छोटा भाई आज भी गांव में खेती करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें