फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: युवकों को भड़काने के लिए सेना के लांस नायक ने बनाया था इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप, पंजाब से गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अग्निपथ योजना को लेकर माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वाला सेना का जवान था। पंजाब में तैनात सेना के जवान ने व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद नाम से ग्रुप बनाया था। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी लांस नायक गुमान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में युवाओं को भड़काने के लिए व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप सेना के लांस नायक गुमान सिंह ने बनाया था। यह खुलासा पुलिस ने किया है। गुमान सिंह पंजाब के फाजिल्का में राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। सोमवार को उसको गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसी ने ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट और ऑडियो डाले थे, जिसके बाद युवकों ने मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाया था। इस दौरान पथराव भी हुआ था। मंगलवार को आरोपी को आगरा लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

17 जून को मलपुरा में हुआ था बवाल

मलपुरा में अग्निपथ योजना के विरोध में 17 जून को युवकों ने गांव बाद के पास ग्वालियर हाईवे पर जाम लगाया था। इस दौरान अराजकतत्वों ने पथराव किया था। एसओ थाना मलपुरा तेजवीर सिंह की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने बलवा, पथराव, धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, सात सीएल एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें 13 नामजद और 35 अज्ञात आरोपी बनाए थे। आठ को जेल भेजा गया था। पुलिस ने बाद में सादाबाद, हाथरस निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल की जांच की थी। इसमें एक ग्रुप मिला था, जोकि इंकलाब जिंदाबाद के नाम से था।

प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के खिलाफ थीं पोस्ट

एसपी देहात पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट की गई थी। ऑडियो भी डाले गए थे। इसमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के खिलाफ पोस्ट थीं। ऑडियो में बस और ट्रेनों में आगजनी की बात कही गई थी। ग्रुप में 300 सदस्य और 20 से 25 एडमिन बनाए गए थे। 

जांच में पता चला कि ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला फाजिल्का में राजपूत रेजीमेंट में तैनात लांस नायक गुमान सिंह है। वह राजस्थान के करौली स्थित गांव मांडई का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को जानकारी दी। 

अधिकारियों ने गुमान सिंह से पूछताछ की। सोमवार को पुलिस टीम फाजिल्का पहुंच गई। सैन्य अधिकारियों ने गुमान सिंह को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मंगलवार को उसे आगरा लाकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें