फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सैनिक के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मच गया कोहराम

Fri, 24 May 2019 05:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा के अलीगंज क्षेत्र में पंखा उठाते वक्त करंट लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनिक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सदेरा निवासी तरुण प्रताप (23) पुत्र बुद्धपाल सेना में सिपाही था। 18 मई को वो पूना से छुट्टी लेकर घर आया था। गुरुवार रात को वो घर के अंदर सो रहा था। तकरीबन 12 बजे जवान ने पंखे को उठाकर उसे घुमाना चाहा। 

उसी समय जवान को करंट लग गया। परिजन तरुण प्रताप को गंभीर हालत में अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जवान की शादी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। जवान पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। तीन साल पहले तरुण प्रताप सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें