सेना प्रमुख बिपिन रावत तैयारियों का जायजा लेन के लिए रविवार को आगरा पहुंचे और उन्होंने बैरा ब्रिगेड से मुलाकात की। रावत ने पैरा ब्रिगेड को आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
जानकारी के अनुसार सेना प्रमुख पैरा ब्रिगेड की संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंचे थे। जनरल रावत ने ब्रिगेड के प्रशिक्षण के उच्चतम मानकों, संचालन तैयारी, मनोबल एवं प्रोत्साहन और भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए तारीफ की।
आपको बता दें कि 1971 की जंग में पैरा ब्रिगेड के कौशल और क्षमताओं की वजह से ही पाक सेना को घुटने टेकने पड़े थे।