आठ महीने में मंडल में 78 लाइसेंस निरस्त
इस साल आगरा मंडल में 30 अगस्त तक 78 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें लाइसेंस मिलने के बाद इन पर केस दर्ज हुए। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट भेजी। इस पर डीएम ने लाइसेंस निरस्त किए। यह रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी है।
| जनपद |
लाइसेंस |
निरस्त |
मुकदमा |
निलंबन |
शस्त्र जमा कराए |
| आगरा |
47635 |
14 |
13 |
07 |
40 |
| फिरोजाबाद |
23779 |
11 |
11 |
11 |
01 |
| मथुरा |
14428 |
26 |
26 |
00 |
05 |
| मैनपुरी |
24546 |
27 |
33 |
27 |
30 |
(सभी आंकड़े 30 अगस्त 2020 तक)
इसीलिए करवा रहे हैं जांच
लाइसेंसियों ने तथ्य छुपाकर शस्त्र प्राप्त किए हैं। इनमें कई अपराधी हैं। इनके लाइसेंस कैसे बन गए, इसीलिए जांच करवा रहे हैं। अवैध लाइसेंस निरस्त कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी और शस्त्र प्रभारी